पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई
कहा जाता है कि कांग्रेस पार्टी को तेलंगाना में जो प्रचंड जीत मिली है उसके हीरो रेवंत रेड्डी हैं। पूरे कैम्पेन के दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज में बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम पर निशाना साधा। केसीआर सरकार के खिलाफ उन्होंने भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाये उससे जनता में बीआरएस के खिलाफ सन्देश गया। अब उन्हें मेहनत का फल मिला है। आलाकमान की मंजूरी के बाद 54 वर्षीय रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को तेलंगाना के दूसरे सीएम के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 64, बीआरएस को 39 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।