
RSS chief Mohan Bhagwat reaches Delhi's mosque, meets Chief Imam
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज दिल्ली में कस्तूरबा गांधी रोड पर स्थित एक मस्जिद में पहुंचे। वहां उन्होंने ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी के साथ मुलाकात व बैठक की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों की बीच यह बैठक लगभग 1 घंटे चली। इससे पहले हाल ही में मोहन भागवत ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग सहित कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की है।
वहीं इस मुलाकात को लेकर RSS प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि RSS प्रमुख मोहन भागवत सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं, जो एक सतत सामान्य "संवाद" प्रक्रिया का हिस्सा है। वहीं इस मुलाकात के बाद चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी ने कहा कि मोहन भागवत का हमारे यहां आना एक सौभाग्य की बात है।
चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इल्यिासी ने संघ प्रमुख को बताया 'राष्ट्रपिता' और 'राष्ट्र ऋषि'
RSS प्रमुख से मुलाकात व बैठक के बाद अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी ने मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' और 'राष्ट्र ऋषि' बताया। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का हमारे यहां आना सौभाग्य की बात है। वह इमाम हाउस पर मुलाकात करने आए और वह हमारे राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि हैं। इसके साथ ही चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद ने कहा कि देश की एकता व अखंडता बनी रहनी चाहिए। हम सब इंसान हैं और हमारे अंदर इंसानियत बनी रहनी चाहिए।
पिता का संघ के साथ था पूराना रिश्ता: शोएब इल्यासी
अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी के भाई शोएब इल्यासी ने कहा कि पिता का संघ के साथ एक पुराना रिश्ता रहा था। इसी परंपरा के तहत मौलाना जमील इल्यासी की बरसी के मौके पर RSS प्रमुख मस्जिद आए हुए थे। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसे इतना ही देखना चाहिए।
Updated on:
22 Sep 2022, 1:16 PM IST
Published on:
22 Sep 2022, 1:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.