नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को बैंक से जोड़ने के लिए पीएम जन-धन योजना का शुभारंभ किया था। वहीं इस योजना के तहत देशवासियों ने बड़ी संख्या में खाते खुलवाए थे। अब इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई ने एक रिपोर्ट में जन-धन खाते को लेकर एक बड़ा दावा किया है। बताया गया कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अप्रैल, 2017 से लेकर दिसंबर, 2019 के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अकाउंट होल्डर्स से वसूले गए 164 करोड़ रुपए नहीं लौटाए हैं।