31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI से लोन लेना हुआ महंगा: होम-ऑटो-पर्सनल लोन की बढ़ेगी EMI, यहां देखें नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी ब्याज दर 10.10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दी है। अब होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Dec 2023, 3:06 PM IST

sbi55.jpg

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से अब लोन लेना महंगा हो गया है। एसबीआई ने शुक्रवार को अपनी ब्याज मेें इजाफा कर दिया है। बैंक ने शुक्रवार को चुनिंदा अवधियों के लिए एमसीएलआर की सीमांत लागत में 5-10 आधार अंकों की वृद्धि की घोषणा कर दी है। एसबीआई ने अपनी ब्याज दर 10.10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दी है। अब आम लोगों के लिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल की ईएमआई बढ़ जाएगी। लोन जैसे ऑटो या होम लोन, उधारकर्ताओं के लिए अधिक महंगे हो जाएंगे।


नई दरें आज से लागू

नई दरें 15 दिसंबर से लागू हो गई हैं। ओवरनाइट एमसीएलआर दर 8 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जबकि एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए दरें 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.20 प्रतिशत कर दी गई हैं। एमसीएलआर के बढ़ने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर असर होगा। बैंकिंग सेक्टर में एसबीआई अग्रणी बैंक है। माना जा रहा है कि बीएसआई के बाद अन्य बैंक भी इसका अनुसरण करेंगे और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने शुरू की 'ईंधन सखी' योजना, महिलाओं की होगी कमाई, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें- पीरियड लीव पर स्मृति इरानी के बयान से छिड़ी बहस, क्या आप जानते हैं भारत के किस राज्य में सबसे पहले शुरू की गई थी छुट्टी?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय