31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘ईंधन सखी’ योजना, महिलाओं की होगी कमाई, जानिए कैसे

उत्तराखंड सरकार ने पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए एक नई योजना शुरू की है। अब पहाड़ी इलाकों के निवासियों को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के परेशान नहीं होना पड़ेगा।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Dec 2023, 12:37 PM IST

money_55.jpg

उत्तराखंड सरकार ने सुदूर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल की समस्या का समाधान करने के लिए 'ईंधन सखी' योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत सरकार मिनी गैस एजेंसी स्थापित करेगी, जिससे रिफिलिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। लोगों को रिफिलिंग के लिए अब भटकना नहीं पडे़गा। मिनी गैस एजेंसी का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी।


4 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

राज्य सरकार ने 4 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है।। इसके लिए सरकार ने एचपी कंपनी से करार किया है। ग्राम्य विकास विभाग ने मिनी गैस एजेंसी योजना शुरू की है। अपर सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, आनंद स्वरूप ने बताया कि इस योजना के दो उद्देश्य हैं। पहला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाना और दूसरा सुदूर क्षेत्रों में आसानी से गैस पहुंचाना। शीघ्र ही योजना अन्य जिलों में भी शुरू होगी।

61 ईंधन सखी तैयार

एचपी कंपनी की ओर से महिलाओं को मिनी गैस एजेंसी संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक उत्तरकाशी की 40, टिहरी की 16 और हरिद्वार की पांच महिलाओं सहित कुल 61 ईंधन सखी तैयार हो चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि मिनी गैस एजेंसी में हर वक्त पांच भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध रहेंगे।


समूह की महिलाओं की बढ़ेगी आय

कंपनी की ओर से हर सिलिंडर पर 20 रुपये तक कमीशन मिलेगा। बर्नर, चूल्हा, इसकी सर्विस, गैस पाइप, नए कनेक्शन देने, डीबीसी कनेक्शन पर भी कंपनी की ओर से कमीशन दिया जाएगा। गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करने पर एक हजार रुपये अलग से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- संसद हमले में सामने आया 'चीन कनेक्शन', दहशत फैलाने वाले स्मोक केन पर चीनी भाषा में लिखी थी ये चेतावनी


बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय