Fraud Alert: हमारे देश में हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड काफी जरुरी डॉक्यूमेंट है। और यह डॉक्यूमेंट हमारे छोटे से बड़े हर काम में काम आते है। आज कल सभी काम डिजिटल होते जा रहे है। ऐसे में डिजिटल फ्रॉड (Scam Alert) भी काफी बढ़ गए हैं। आपको पता होगा की हमें लोन लेने के लिए कितने चक्कर लगाने पढ़ते है पर अब ये काम भी काफी सिंपल हो गया है। क्योंकि अब डिजिटल प्रोसेस से लोन लेना आसान हो गया है। घर बैठे ही डिजिटल ऐप के माध्यम से आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। लेकिन अगर आपका आधार या पैन कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गया तो यह आपको भारी भी पड़ सकता है। तो आज ही चेक करें की कही आपके नाम पर भी तो किसी ने फर्जी लोन नहीं ले रखा है।