31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी स्कूल बंद, प्रदूषण के चलते सरकार ने लिया फैसला

बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी 4 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे, वहीं निर्माण कार्य भी बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 14 Nov 2021, 9:02 PM IST

school closed construction work stopped in haryana due to pollution

school closed construction work stopped in haryana due to pollution

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के राज्यों में इन दिनों प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। इसके चलते सरकारें भी अब सतर्क नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने 4 जिलों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

सड़कों पर गाड़िया कम करने का लक्ष्य
दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर एक अनुमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राज्य में एक सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर 4 जिलों के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने सड़कों पर वाहनों की संख्या में 30 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य रखा है।

निर्माण कार्य पर भी रोक
सरकार ने निजी कंपनियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। सरकार का कहना है कि लोगों की सेहत के लिए यह कदम बहुत जरूरी है। वहीं जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो प्रदूषण को लेकर सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है। इस दौरान राज्य में निर्माण कार्य पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: डेंगू से उबरे मरीजों में भी ब्लैक फंगस का खतरा, दिल्ली में सामने आया मामला

गौरतलब है कि दिल्ली में हवा बेहद खराब हो गई है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी, साथ ही सरकार से प्रदूषण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी मांगी थी। इसके बाद दिल्ली सीएम ने एक बैठक बुलाई और राज्य के सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवाया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों पर भी 14 से 17 नवंबर तक रोक लगी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय