
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, कई राज्य कोहरे की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार के इन सभी राज्यों में ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। बुधवार को दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में कोहरे के कारण कई जगब विजिबिलिटी शून्य थी। जिसका असर उड़ानों पर भी देखा गया और दिल्ली आने वाले कई फ्लाइट्स को जयरपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस कारण कई शहरों में स्कूल-कॉलेज या तो बंद कर दिया गया है या उनकी टाइमिंग बदलाव किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया रहेगा कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने केआसार हैं। IMD के मुताबिक दिल्ली में नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दो दिन ऑरेंज और बाकी दो दिन घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सदर्न भाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि पूर्वांचल और पश्चिमांचल में बारिश होने की संभावना नहीं है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
वहीं, स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 30 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा संभव है।
स्कूल-कॉलेज बंद
ठंड और कोहरे को देखते हुए यूपी के कई शहरों में स्कूल-कॉलेजों की या तो टाइमिंग बदल दी गई है या उन्हें बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद में 28 दिसंबर से स्कूल, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। वहीं, अलीगढ़ में भी सर्दी की वजह से अगले दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इसी तरह जालौन में भी कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के एटा में भी पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 28 दिसंबर को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने ठंड शीतलहर और घने कोहर की वजह से स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। उधर, मथुरा में भी स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है. फिलहाल सुबह 10 से 3 तक स्कूल खुलेंगे।
Published on:
28 Dec 2023, 8:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.