29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान 50 फीट धंसी जमीन, कई के दबे होने की आशंका

झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन के बाद 50 फीट के दायरे में जमीन धंस गई है। कोयला खदान के ढह जाने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Apr 2022, 6:16 PM IST

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान 50 फीट धंसी जमीन, कई के दबे होने की सूचना

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान 50 फीट धंसी जमीन, कई के दबे होने की सूचना

झारखंड के धनबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। धनबाद स्थित निरसा विधानसभा क्षेत्र के डूमरजोड में अवैध कोयला खनन के दौरान जमीन 50 फीट धंस गई, जिसमें दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन अफसर और पुलिस के अधिकारी पहुंच रहे हैं। निरसा विधानसभा क्षेत्र के डमूरजोड़ में अवैध कोयला उत्खनन के बाद जमीन धंस गई।

धनबाद में कोयला खनन के दौरान आए दिन हादसा होता रहता है। बताया जाता है कि चिरकुंडा थाना अंतर्गत चांच पंचायत के डुमरजोड़-चांच लाइन पार में अचानक रेल लाइन का रास्ता तेज आवाज के साथ धंस गया। डुमरजोड़ में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था। इसकी डोजरिंग BCCL प्रबंधन द्वारा कराई गई थी, लेकिन तस्करों कर ओर से लगातार खनन जारी था।

मिली सूचना के मुताबिक, रुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ, खदान में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यहां से एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह खदान पिछले छह साल से बंद है।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंस गई है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोकल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। अभी रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 बांग्लादेशी महिलाएं अवैध तरीके से कर रही थी सीमा पार, BSF ने 3 को मानवीय आधार पर बार्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंपा

बता दें, अवैध खनन में पहले भी लोग अपनी जान गंवाते रहे हैं। इससे पहले भी धनबाद जिले में एक खदान में धंस गई थी। निरसा थाना क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग में मजदूर जैसे ही कोयला खनन करने के लिए खदान में घुसे थे। अचानक चाल धंस गई, इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, अब लोहार जाति को नहीं मिलेगी ST की सुविधाएं