वैश्विक साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्की ने भारत के संबंध में भी इसी तरह तरह की चेतावनी दी है। कंपनी ने कहा है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बढ़ते डिजिटाइलेजेशन और भू-राजनीतिक तनाव के दौर में भारत समेत दक्षिण एशिया में साइबर अपराध तेजी से बढ़ने की आशंका है। कंपनी ने विशेष तौर पर सेक्सटॉर्शन, फेक डिजिटल लोन, डाटा चोरी, फिशिंग, जॉब स्कैम जैसे अपराधों के बढ़ने की चेतावनी दी है। कंपनी के अनुसार बढ़ते ऑनलाइन भुगतान और एआइ के प्रयोग के साथ-साथ साइबर अपराध का भी बढ़ना तय है।