4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर शरद पवार का हमला, बोले- फडणवीस ने कहा था कि वो वापस आएंगे

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और शरद गुट के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2023, 8:16 PM IST

 Sharad Pawar attacked PM Modi Fadnavis had said he would come back

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और शरद गुट के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान को भी आड़े हाथ लिया जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगले साल वह लाल किले पर फिर से झंडा फहराएंगे।

फडणवीस ने भी यहीं कहा था कद घट गया- शरद पवार

बीड में आज NCP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को कहा था, 'मी पुन्हा येईन' (मैं फिर आऊंगा) मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसी ही बात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही थी। लेकिन क्या हुआ वह सब जानते है। वह सत्ता में तो आए लेकिन उनका कद घट गया।


PM के साथ खड़ा है पूरा देश- देवेंद्र फडणवीस

वहीं, शरद पवार के इस बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने NCP संस्थापक पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, क्योंकि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

क्या बोले थे फडणवीस?

इससे पहले भी शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस के एक भाषण का उल्लेख किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले फडणवीस ने भी पुन: आने का वादा किया था, लेकिन वह एक सीढ़ी नीचे उतर कर आए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी भी अगले 15 अगस्त पर लाल किले से झंडा फहराने की बात कर रहे हैं। वह न जाने किस रूप में झंडा फहराएंगे।

ये भी पढ़ें: उड़ान से पहले बेहोश हो गया Indigo का पायलट; अस्पताल में मौत, नागपुर से पुणे जा रही थी फ्लाइट