28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार जाति और धर्म की नफरत की राजनीति कर रहे हैं: राज ठाकरे

Raj Thackeray on Sharad Pawar: राज ठाकरे ने शरद पवार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर विवाद मामले में 4 मई तक उसे हटाने की धमकी भी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 2 May 2022, 6:22 AM IST

Sharad Pawar indulging in hate politics of caste-religion:Raj Thackery

Sharad Pawar indulging in hate politics of caste-religion: Raj Thackeray

Raj Thackeray on Sharad Pawar: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने शरद पवार पर उन्होंने नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ये आरोप महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रविवार को एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए लगाया है।

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा, "शरद पवार कहते हैं कि हम देश के खिलाफ हैं। पवार साहब, आप जाति और धर्म की नफरत की राजनीति कर रहे हैं।"राज ठाकरे ने शरद पवार पर छत्रपति शिवाजी महाराज पर जेम्स लेन द्वारा लिखी गई एक किताब पर महाराष्ट्र को जाति के आधार पर विभाजित करने का आरोप भी लगाया।

राज ठाकरे ने आगे कहा, "पवार ने कहा कि ब्रिटिश लेखक ने शिव शाहिर बाबासाहेब पुरंदरे जोकि एक ब्राह्मण है, उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शिवाजी महाराज के बारे में झूठी और अपमानजनक बातें लिखीं। बाद में, इंडिया टुडे के एक साक्षात्कार में, लेखक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पुरंदरे से बात नहीं की थी।"

यह भी पढ़े - कोई मुस्लिम महिला नहीं चाहती कि उसका पति 3 और पत्नियां घर लाए, Uniform Civil Code पर हिमंता बिस्वा सरमा

राज ठाकरे ने आगे कहा, "औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में एक पत्र लिखा - कि शिवाजी एक महान नेता थे। हम इस इतिहास को भूल गए। ये हमारा महाराष्ट्र था। आज ये है कि वे महाराष्ट्र के खिलाफ बोल रहे हैं, राजनीति कर रहे हैं।"

राज ठाकरे ने इस दौरान ये भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में मस्जिदों में लगे सभी लाउडस्पीकर 4 मई तक हटा दिए जाने चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वो दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा को मस्जिदों के सामने बजाएंगे।