31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे, राजधानी में तय होंगे मंत्रियों के नाम, कल होगा शपथ ग्रहण

Breaking News कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया कल 20 मई को बेंगलुरू में शपथ ग्रहण करेंगे। सीएम-डिप्टी सीएम संग करीब 28 मंत्री शपथ ले सकेंगे। कर्नाटक मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे इस पर दिल्ली में मंथन होगा। इस लिस्ट को फाइनल करने के लिए सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि, दलित नेता परमेश्वर को बड़ा पद मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 May 2023, 2:26 PM IST

siddaramaiah_dk_shivakumar.jpg

डीके शिवकुमार व सिद्धारमैया

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया कल 20 मई को बेंगलुरू में शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार सीएम-डिप्टी सीएम संग करीब 28 मंत्री शपथ ले सकेंगे। कर्नाटक मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे इस पर दिल्ली में मंथन होगा। इस लिस्ट को फाइनल करने के लिए सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि, दलित नेता परमेश्वर को बड़ा पद मिल सकता है। मुख्‍यमंत्री की रेस में डीके श‍िवकुमार पीछे रहे गए हैं। तो अब वो चाहेंगे की उनके खेमे के ज्‍यादा मंत्री बनें। सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही मंत्रिमंडल में भी अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहेंगे। फिलहाल पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्‍य कैबिनेट में कुल 28 मंत्री होंगे। कर्नाटक कैब‍िनेट में कौन शाम‍िल हो सकता हैं? जानें उनके नाम।

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, एम.पी. पाटिल का शामिल होना तय हैं। इसके अलावा संभावित मंत्रियों में कृष्णा बायरे गौड़ा, सतीश जरकीहोली, लक्ष्मण सावदी, लक्ष्मी हेब्बलकर, सलीम अहमद, यू.टी. खादर, संतोष लाड, दिनेश गुंडु राव, जमीर अहमद, एच.के. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, के.जे. जॉर्ज, ईश्वर खंड्रे, तनवीर सेठ, डॉ. एच.सी. महादेवप्पा और बी.के. हरिप्रसाद शामिल हैं।

कभी न कभी देनी पड़ती है कुर्बानी - जी परमेश्वर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री पद नहीं दिए जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहाकि हम सभी को कभी न कभी कुर्बानी देनी ही पड़ती है। मुझे बहुत खुशी है कि पूरे मसले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है और सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री तथा डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया है। मुझे विश्वास है कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे ताकि हमारे घोषणापत्र को प्रोटोकॉल में लागू किया जा सके।

शपथ ग्रहण समारोह होगा ऐतिहासिक - शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि 20 मई को कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। शिवकुमार ने कहा कि नई सरकार जो लोगों की आवाज है और जिसे लोग देखते हैं, वह शनिवार को आकार लेने जा रही है। हमारे सभी राष्ट्रीय नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। कैबिनेट के पहले दिन, हम सभी गारंटी योजनाओं को लागू करने जा रहे हैं। कई राष्ट्रीय नेता भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार के लिए जा रहे हैं दिल्ली - शिवकुमार

शिवकुमार ने कहा, कैबिनेट विस्तार के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए हम एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिलने जा रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को दी गई गारंटी को बनाए रखना है। भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है। हम एकजुट होकर काम करेंगे। हमारे पास जाति क्षेत्र आधारित कोई प्राथमिकता नहीं है। केवल एक ही क्षेत्र है।

शपथ ग्रहण में ममता नहीं काकोली घोष जाएंगी

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी शनिवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगी। इसकी बजाय, तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य डॉ. काकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।