नई दिल्लीPublished: Jun 05, 2023 03:27:03 pm
Prabhanshu Ranjan
Monsoon Update: भारत में मानसून के प्रवेश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट के अनुसार केरल में मानसून के पहुंचने में देरी की बात कही गई है। पहले के अलर्ट में रविवार 4 जून को केरल में मानसून के दस्तक देने की बात कही गई थी।
Monsoon Update: इस समय देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश भी हो रहा है। जिसे लेकर वहां मौसम सुहाना है। इस बीच मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट में मानसून के भारत में पहुंचने में देरी की बात कही गई है। मौसम विभाग के पुराने अपडेट के अनुसार रविवार 4 जून को केरल में मानसून के पहुंचने की बात कही गई थी। लेकिन अब आईएमडी का कहना है कि केरल में मानसून दो-तीन बाद प्रवेश करेगा। दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के 6 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।