शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक में सभी शेयर हरे निशान में थे। एनटीपीसी (NTPC), विप्रो, एक्सिस बैंक (Axis Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स (Tata Motors), एचडीएफसी बैंक, टीसीएस (TCS) और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। बाजार में रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,584 शेयर हरे निशान में और 581 शेयर लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 391 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 108 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,498 पर था। एशियाई बाजारों के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।