30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली का ये सामान बेचा तो अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी जेल और लगेगा इतने लाख का जुर्माना

अब कोई भी दुकानदार बिजली का घटिया सामान बेचते हुए पाया गया या उत्पादन में लगी किसी भी कंपनी को जुर्माना और कारावास सहित तत्काल कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Jan 2024, 8:38 AM IST

electrical_goods0.jpg

केंद्र सरकार ने घटिया सामान के आयात पर रोक लगाने और घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए स्विच, सॉकेट, आउटलेट और केबल ट्रंकिंग जैसे बिजली के सामान के लिए अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड लागू किए हैं। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से जारी विद्युत सहायक उपकरण (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश-2023 के मुताबिक कोई दुकानदार घटिया सामान बेचते मिला या कोई कंपनी घटिया समान का प्रोडक्शन करती है तो उसके प्रबंधकों को जुर्माने के साथ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।


उल्लंघन करने पर दो साल की कैद या दो लाख का जुर्माना

बीआईएस अधिनियम के प्रावधानों का पहली बार उल्लंघन करने पर दो साल तक की कैद या कम से कम दो लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। केंद्र सरकार इससे पहले स्मार्ट मीटर, वेल्डिंग रॉड और इलेक्ट्रोड, कुकवेयर, आग बुझाने वाले यंत्र, बिजली के छत वाले पंखे और घरेलू गैस स्टोव समेत कई वस्तुओं के लिए ऐसे ही आदेश जारी कर चुकी है।

बीआईएस का चिह्न जरूरी

डीपीआईआईटी के नए आदेश के अनुसार वस्तुओं का उत्पादन, बिक्री, व्यापार, आयात और भंडारण तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक उन पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का चिह्न न हो। यह आदेश अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से छह महीने बाद लागू होगा। आदेश के मुताबिक घरेलू स्तर पर निर्यात करने के लिए बने उत्पादों पर यह नियम लागू नहीं होगा। लघु, कुटीर एवं मझौले (एमएसएमई) क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आदेश के पालन में छूट दी गई है। छोटे उद्योगों को नौ माह और सूक्ष्म उद्यमों को 12 माह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भारत का पहला सौर मिशन : आदित्य एल-1 आज लैग्रेंज-1 पर होगा स्थापित, खुलेंगे कई महत्वपूर्ण रहस्य