3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने वालों का BJP कनेक्शन! पुलिस और LG के खिलाफ AAP का प्रदर्शन

Delhi Sultanpuri Accident: राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कार सवार पांच युवकों ने स्कूटी सवार एक लड़की को टक्कर मारने के बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। जिससे लड़की की मौत हो गई। लड़की का शव सड़क पर नग्न अवस्था में मिला। इस घटना से दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। आप के कार्यकर्ता एलजी और पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Jan 2023, 3:32 PM IST

Sultanpuri Horror Case: AAP protests against Delhi LG, police uses water cannon

Sultanpuri Horror Case: AAP protests against Delhi LG, police uses water cannon

Delhi Sultanpuri Accident: 31 दिसंबर की रात दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए सड़क हादसे में युवती की मौत पर राजधानी का सियासी पारा हाई है। मृतका के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। इधर आम आदमी पार्टी ने भी प्रेस कॉफ्रेंस कर दिल्ली पुलिस और उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए। सुल्तानपुरी एक्सीडेंट के मामले में आप विधायक सौरव भारद्वाज ने पीसी कर कहा कि बीजेपी के गुंडे बच्ची को नंगा करके ले जा रहे हैं। पुलिस की औकात नहीं कि BJP की गाड़ी रोक ले। चश्मदीद गवाह ने पुलिस को 22 कॉल किए। चश्मदीद ने BJP की गाड़ी का पीछा भी किया। दिल्ली पुलिस की 3 पीसीआर मिलीं, बेगलपुर वाले को बताया कि वो लाश ले जा रहे हैं। किसी ने नहीं रोका। सौरव भारद्वाज ने पीसी में कहा कि आरोपियों में से एक बीजेपी नेता है। इसलिए पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

सचिवालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, वाटर कैनन का इस्तेमाल
दूसरी ओर इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता सड़कों पर है। मंगलवार दोपहर आप कार्यकर्ताओं ने एलजी के खिलाफ जमकर नारेबाजीर करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें - महिला की कार से घसीटकर हत्या मामले में लोगों का फूटा गुस्सा, थाने के बाहर तोड़फोड

दिल्ली पुलिस ने आरोपों का किया खंडन, कहा- जारी जारी

इधर दिल्ली पुलिस ने आप और पीड़िता के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि सुल्तानपुरी सड़क हादसे की जांच हर एंगल पर की जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।

आप ने ट्वीट कर दरिंदों का बताया बीजेपी कनेक्शन
इस घटना पर ट्वीट करते हुए आप ने आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन जोड़ा। आप ने ट्वीट करते किया कंझावला के दरिंदों का बीजेपी कनेक्शन। आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है। जिस जेल में वो बंद है, उसी जेल के बाहर मोदी और अमित शाह के साथ उसका होर्डिंग टंगा है। इसलिए LG साहब और Delhi Police इन्हें बचाने में लगी है। ये बहुत शर्म की बात है।

यह भी पढ़ें - 'आरोपी को फांसी दो': कार से घसीटकर लड़की की मौत पर बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की

पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मामले में साक्ष्य एकत्रित करने के लिए कहा गया है। घटना में महिला के कपड़े फट गए और उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला। इधर मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लड़कों ने एक लड़की को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। ये किसी की भी बेटी के साथ हो सकता है। कोई दोषी कितना भी रसूखदार, राजनीतिक जुड़ाव हो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।