25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi में Sonam Wangchuk को हिरासत में लेने पर आक्रोशित हुए समर्थक, लेह के पास NH को किया बंद

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कोDelhi Police द्वारा हिरासत में लेने पर Ladakh में तनाव पैदा हो गया है। दरअसल, बुधवार सुबह दो दर्जन समर्थकों ने लेह में नेशनल हाईवे-1 को बंद कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लेह

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 2 Oct 2024, 4:16 PM IST

Sonam Wangchuck

Sonam Wangchuck

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा हिरासत में लेने पर लद्दाख (Ladakh) में तनाव पैदा हो गया है। दरअसल, बुधवार सुबह दो दर्जन समर्थकों ने लेह में नेशनल हाईवे-1 को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लाठी और ड्रम रखकर यातायात को रोक दिया। इस वजर से कई वाहन फंस गए, जिनें से कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार हैं। इन सबके बीच स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन फिलहाल शांत बताई जा रही है।

विदेशी पर्यटक भी फंसे

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर समर्थकों ने एनएच-1 को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग पर कई अवरोधक लगा दिए है और किसीको वहां से गुजरने नहीं दे रहे है। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब वहां 200 से 300 लोग फंस गए है। 

कौन हैं सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक एक इंजीनियर और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। भारतीय सेना के लिए वांगचुक ने बेहद ठंडे स्थानों पर उपयोग वाले सौर टेंट बनाए हैं। उन्हें 2018 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। वहीं लद्दाख के पास अपनी विधानसभा नहीं है। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और संविधान की छठवीं अनुसूची लागू करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सियासत हुई गर्म, जानिए किस नेता ने क्या कहा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग