29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में TMC नेता की हत्या के बाद संदिग्ध को पीट पीटकर मार डाला, 1 गिरफ्तार

TMC leader murdered in West Bengal: पश्चिम बंगाले के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को शक के आधार पर पीट-पीट कर मार डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 13 Nov 2023, 4:08 PM IST

 suspect beaten to death after murder tmc leader in bengal 1 arrest

पश्चिम बंगाले के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार को राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को शक के आधार पर पीट-पीट कर मार डाला और कई घरों को आग के हवाले कर दिया। हत्या के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना के बाद टीएमसी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।

TMC नेता की घर के बाहर गोली मारकर की गई हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TMC नेता सैफुद्दीन लस्कर की सोमवार सुबह 24 परगना जिले के जॉयनगर में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या की गई। वह जॉयनगर के बामुंगाची क्षेत्र में TMC इकाई के प्रमुख थे और उनकी पत्नी पंचायत प्रधान हैं। उनकी हत्या के बाद सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने आक्रोश में विपक्षी पार्टी के समर्थकों के घर को आगे के हवाले कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।

टीएमसी ने सीपीएम पर लगाया आरोप

घटना के बाद मौके पर पहुंते तृणमूल नेताओं ने अपने नेता की हत्या का आरोप सीपीएम के समर्थकों पर लगाया है। टीएमसी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सैफुद्दीन लस्कर की हत्या के पीछे सीपीएम समर्थकों का हाथ है। हालांकि, सीपीएम नेता सुजन चक्रवर्ती ने आरोप को खारिज कर दिया है और कहा है कि हत्या "तृणमूल के भीतर आंतरिक कलह का परिणाम" है। सीपीएम को दोष देने का कोई फायदा नहीं है। पुलिस को उचित जांच करनी चाहिए और साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए।

हत्या के आरोप में 1 संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने TMC नेता की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। हत्या के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच जॉयनगर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के बाद हुए पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग