31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत की खबर, जांच के लिए SIT गठित

गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूट गया है, जिसके कारण ब्रिज पर मौजूद 400 से अधिक लोगों के नदी में गिरने की खबर है। इस हादसे के कारण लगभग 60 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2022, 9:48 PM IST

suspension-bridge-collapses-at-morbi-in-gujarat-pm-modi-takes-stock-of-situation.jpg

Morbi accident in Gujarat, suspension bridge collapsed, more than 100 people fell in the river, more than 32 people died

गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। अचानक ब्रिज टूटने से बड़ी संख्या में मौजूद लोग नदी में गिर गए हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें स्थानीय लोग भी पुलिस प्रसासन की मदद कर रहे हैं। वहीं NDRF की 2 टीम भी बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आज शाम को मोरबी में लगभग 6:30 बजे सस्पेंशन ब्रिज टूट गया है, जिसमें उस समय 150 से अधिक लोग मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ब्रिज में रिनोवेशन का काम चल रहा था, जिसे 5 दिन पहले ही शुरू किया गया था। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही हादसे की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों को मदद का आश्वासन दिया है। PMO ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है, और "बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के लिए कहा है।" इसके साथ ही पीएम मोदी की ओर से मुआवजे की भी घोषणा की गई है। इस हादसे में जान गंवाने वालों प्रत्येक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

गुजरात CM भूपेंद्र पटेल मोरबी के लिए रवाना
गुजरात CM भूपेंद्र पटेल मोरबी के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा "मोरबी केबल पुल गिरने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूटने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच रही है। प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं।"

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहायता की अपील की
राहुल गांधी ने मोरबी में हुए पुल हादसे पर दुःखद व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहायता करने की अपील की है। ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा "गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।"

गुजरात जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गुजरात जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़