विद्यार्थियों को निबंध सरल भाषा और स्पष्ट शब्दों में लिखना चाहिए। इसी के साथ समय और शब्द सीमा का भी ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि निबंध में सभी महत्वपूर्ण बातें आ जाए। उसमें कोई भी बात दोबारा या एक से अधिक बार नहीं लिखी जाए। एक बार निबंध लिखने के बाद उसे ठीक से पढ़ लेना चाहिए। ताकि उस में कुछ सुधार की गुंजाइश हो तो ठीक किया जा सके।