
विजय थलापति
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में अपने कदम बढ़ा दिए है। विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेट्री कजम’ रखा है। नेताओं द्वारा उन्हें पार्टी प्रमुख नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद सुपरस्टार विजय ने तमिलनाडु में एक राजनीतिक पार्टी शुरू की है। 2026 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय के चुनावी युद्ध के मैदान में उतरने की संभावना है। ‘तमिलगा वेट्री कजम’ का मोटे तौर पर अनुवाद ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ होगा। विजय ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि टीवीके किसी अन्य पार्टी का समर्थन भी नहीं करेगी। यह निर्णय हाल ही में आयोजित सामान्य परिषद और कार्यकारी परिषद की बैठकों में लिया गया है।
पहले फिल्में पूरा करूंगा फिर सार्वजनिक सेवा
विजय ने बताया कि मैंने पार्टी के काम को प्रभावित किए बिना उन फिल्मों को पूरा करने का फैसला किया है, जिनके लिए मैं पहले से प्रतिबद्ध हूं। इसके बाद ही खुद को पूरी तरह से सार्वजनिक सेवा की राजनीति में शामिल करूंगा। मैं इसे तमिलनाडु के लोगों के प्रति अपना आभार मानता हूं। इस घोषणा के बाद राज्य में उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सिनेमा से राजनीति में आने वाले सितारों में दिवंगत दिग्गज एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता भी शामिल हैं।
विजय हैं तमिल सिनेमा के अगले रजनीकांत
तमिल सिनेमा के अगले रजनीकांत के रूप में देखे जाने वाले विजय ने 68 फिल्मों में अभिनय किया है। वह एक दशक से अधिक समय से राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पाल रहे हैं। वह अपने फैन क्लबों को भोजन के मुफ्त वितरण, शैक्षिक छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, शाम की ट्यूशन और यहां तक कि कानूनी मदद सहित कई दान और कल्याण उपायों में शामिल कर रहे हैं।
हाल ही में, उन्होंने सार्वजनिक परीक्षाओं में टॉपर्स छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनको अम्बेडकर, पेरियार, कामराज जैसे नेताओं के बारे में पढ़ना चाहते हैं। विजय के पिता मशहूर फिल्म निर्देशक चन्द्रशेखर हैं। विजय की फिल्में अक्सर संवेदनशील और प्रमुख जनहित विषयों को छूती रही हैं और राज्य में उनके अनुयायी हैं। पिछले कुछ वर्षों में विजय की कुछ फिल्मों ने सरकारों को निशाना बनाने में विवादास्पद रुख भी अपनाया है।
ये भी पढ़ें: RBI की कार्रवाई के बाद Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा बोले- ‘पेटीएम करो...’
Published on:
02 Feb 2024 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
