केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तारीफ कर चुके हैं। नई शिक्षा नीति के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पाठ्यक्रम सामग्री सुलभ कराई जा रही है। इसके लिए 12 अनुसूचित भारतीय भाषाओं हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, पंजाबी, ओडिया, असमिया, उर्दू और मलयालम में तकनीकी पुस्तक लेखन और अनुवाद की शुरुआत हो चुकी है।