30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री पर लगाया युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बोले- 25 लाख देकर दबाया केस, वीडियो निकलवा रहे हैं

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने महुआ विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और शोषण के प्रयास के बाद मामले को करीब 25 लाख रुपये देकर दबा दिया गया। तेज प्रताप ने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उनके पास मामले से जुड़े और तथ्य सामने लाने की तैयारी है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 30, 2026

tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव (Photo-ANI)

Tej Pratap Yadav allegation on Sanjay Singh: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार के मंत्री और महुआ से विधायक संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप यादव का दावा है कि मंत्री ने दिल्ली के एक होटल में शराब के नशे में होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद करीब 25 लाख रुपये देकर पूरे मामले को रफा-दफा कराया गया। तेज प्रताप ने कहा कि उनके पास पूरी सच्चाई है और वे घटना का वीडियो फुटेज भी निकलवा रहे हैं। वहीं, मंत्री संजय सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।

दिल्ली के होटल में छेड़छाड़ और मामले को दबाने के आरोप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें दिल्ली समेत कई जगहों के लोगों से इस घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि बिहार का एक मंत्री ऐसी हरकत में शामिल है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि दिल्ली के एक होटल में नशे की हालत में मंत्री ने एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और शोषण करने की कोशिश की। जब होटल कर्मियों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर स्थिति संभली। इसके बाद लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के जरिए मामले को दबाने की कोशिश की गई।

जनता के सामने लाएंगे पूरी सच्चाई: तेज प्रताप

मंत्री संजय सिंह द्वारा आरोपों को खारिज करने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मंत्री अगर खुद को बेकसूर बताते हैं तो सामने आकर बात करें। उन्होंने कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं और पूरी मजबूती से मुकाबला करेंगे। तेज प्रताप ने दावा किया कि वे होटल का वीडियो फुटेज निकलवा रहे हैं और पूरी सच्चाई जनता के सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को सच जानने का अधिकार है और वे अपनी आवाज को दबने नहीं देंगे।

मंत्री संजय सिंह ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और इन दावों को उनकी छवि खराब करने की एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया। संजय सिंह ने कहा कि भले ही लोग इस मामले के बारे में पूछने के लिए फोन कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने किसी को भी अपने खिलाफ लगे आरोपों को साबित करने की चुनौती दी और कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार मंत्रिपरिषद का कोई भी सदस्य ऐसे किसी मामले में शामिल नहीं है।

तेज प्रताप ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर लगे ये आरोप सार्वजनिक जीवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार उचित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग