चिराग पासवान ने अपने संबोधन में आगे कहा, "आज बड़े-बड़े पदों पर बिहारी ही हैं। बड़े बड़े उद्यमी आपको बिहार के मिलेंगे। आज बिहार फिर भी पीछे है। मेरा प्रदेश लोकतंत्र की जननी रहा है। देश-दुनिया को किसी ने लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वो बिहार की धरती वैशाली है। ये समय है अपने हक और अधिकार को जानने का, लड़ने का, कब तक रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का मुंह ताकेंगे? सभा में आई महिलाओं से कहा कि आप लोगों से आग्रह करूंगा चाची, साथ दीजिए, आशीर्वाद दीजिए।"