31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले ट्रक में 750 करोड़ कैश देख हैरान रह गई पुलिस, जानिए फिर क्या ड्रामा हुआ

जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां की पुलिस इस वक्त काफी मुस्तैद है ताकि किसी तरह का गैरकानूनी काम ना हो। इसी कड़ी में गडवाल में नेशनल हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक ट्रक में 750 करोड़ रुपया कैश मिला। जिसे देखने के बाद वो हैरान रह गए कि आखिर इतना कैश कहां ले जाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 19 Oct 2023, 1:44 PM IST

cash_jpg

बुजुर्ग बीमार थे और अधिकतर समय बैड रेस्ट पर रहते थे

राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छतीसगढ़ में कुछ दिनों में चुनाव होने वाला है। ऐसे में यहां की पुलिस इन दिनों काफी मुस्तैद है। इसी बीच तेलंगाना में मंगलवार को गडवाल में नेशनल हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों को रात 10:30 बजे एक ट्रक दिखा, जिसे रोका गया और तलाशी ली गई। जैसे ही इस ट्रक को खोला गया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, इस ट्रक में हैदराबाद पुलिस को 750 करोड़ रुपये कैश मिली। बता दें कि इस गडवाल रूट से गुजरने वाला राजमार्ग तस्करों के लिए एक बड़ा सेफ रूट माना जाता है। इसी लिए यहां मुस्तैदी ज्यादा रहती ही। लेकिन कुछ घंटों के ड्रामा के बाद, यह मामला थम गया।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा

इतना कैश देखने के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मी हैरान रह गए कि आखिर इसे कहां ले जाया जा रहा था। कुछ देर तक ट्रक ड्राइवर और पुलिस के बीच बहस हुई। फिर बाद में पता चला कि नकदी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का था, जिसे केरल से हैदराबाद ट्रांसफर किया जा रहा था। इस पूरे प्रकरण के बाद तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और कहा कि बैंक अधिकारियों से पुष्टि के बाद ट्रक को आगे की यात्रा के लिए छोड़ दिया गया। विकास ने कहा, "750 करोड़ रुपये नकद वाला ट्रक कुछ घंटों के लिए सुर्खियों में रहा, लेकिन अंततः हमें पता चला कि यह सीधा-सीधा चेस्ट-टू-चेस्ट मनी ट्रांसफर था। एक बार सत्यापित होने के बाद, पुलिस ने ट्रक को अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दी।"

प्रत्येक वाहन का किया जा रहा सावधानीपूर्वक निरीक्षण

चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने कहा, "कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कड़ी निगरानी के कारण राज्य में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के सख्त रुख अपनाने के बावजूद, राज्य में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कोई जोखिम नहीं ले रहे हैं और संभावित गड़बड़ी की आशंका के चलते बाहर से आने वाली हर गाड़ी की गहन जांच कर रहे हैं।"

इस बारे में आगे बताते हुए, तेलंगाना पुलिस के नोडल अधिकारी, संजय कुमार जैन ने कहा, "नकदी से भरे ट्रक को एक सड़क अवरोध का सामना करना पड़ा, जिससे सहायता के लिए गडवाल पुलिस को कॉल करना पड़ा। हमारे अधिकारियों ने निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में नकदी की खोज की। जांच के बाद दस्तावेज़ों और बैंक तथा भारतीय रिज़र्व बैंक से परामर्श के बाद, गडवाल पुलिस के साथ ट्रक ने हैदराबाद की यात्रा जारी रखी।