सुबान खान के पहाड़ जैसे हौसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब AIMIM के चीफ और हैदराबाद से एमपी असद्दुदीन ओवैसी ने उनको सम्मानित किया है। AIMIM पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से सुबान खान को लेकर एक ट्विट किया गया है, जिसमें लिखा है, "मेवात, हरियाणा के रहने वाले सुभान खान ने तेलंगाना के खम्मम में सैलाब की वजह से प्रकाशनगर ब्रिज पर चरण 9 अफ़राद की जान बचाई थी। आज सदर-ए-मजलिस बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी ने दारुस्सलाम में सुभान खान से मुलाकात कर हौसला-अफजाई की और मजलिस की जानिब से चेक से 51,000 रुपया फराहाम किया। साथ ही बैरिस्टर ओवेसी ने तेलंगान सीएम और जिला अधिकारी से सुभान खान को सीएम रिलीफ फंड के लिए कहा और 2BHK हाउस अलॉट करने का मुतालबा किया। बता दें कि सुभान खान जिस्मानी तौर पर मजबूर भी हैं।"