
पीएम मोदी और नड्डा तय करेंगे VP उम्मीदवार का नाम (Photo-IANS)
BJP President Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर लंबा खिंच सकता है। जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर 2023 में एक साल का एक्सटेंशन मिला था। लोकसभा चुनाव के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के चलते उन्हें एक बार फिर 2024 में एक्सटेंशन मिला। दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी में संगठन स्तर पर बदलाव शुरू हुए लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक नहीं हो पाया है। मानसून सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखनड़ के पद से इस्तीफा देने से बीजेपी की टेंशन और बढ़ रही है। अब उपराष्ट्रपति के चुनाव की वजह से अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो सकती है।
बता दें कि बीजेपी का अब उपराष्ट्रपति के चुनाव पर ध्यान केंद्रित है, क्योंकि पार्टी को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन करना है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव का मामला एक बार फिर ठंडा हो गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अध्यक्ष पद का चुनाव कब तक होगा।
मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के सामने सियासी चुनौतियां खड़ी हो गई है। दरअसल, पहले कयास लगाया जा रहा था कि संसद के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। लेकिन उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को टाला जा सकता है। वहीं अब तक यूपी, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
बीजेपी ने अब तक 36 में से 28 प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। बाकी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी शेष है। इन राज्यों में गुजरात, हरियाणा जैसे अहम राज्य भी शामिल है।
Published on:
27 Jul 2025 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
