रिपोर्ट के मुताबिक, सदस्यों ने मिलकर हलनायकनहल्ली, मुनेश्वर लेआउट और चूड़ासंद्रा में 6 किलोमीटर तक सड़क के गड्ढे भरने के लिए पैसे दिए थे। आरिफ ने इसी मिशन के लिए 2.7 लाख रुपये का कर्ज लिया था। आरिफ ने बताया कि उनकी जैसी विचारधारा के लोगों ने मिलकर 5 साल साल पहले सिटीजन्स ग्रुप ईस्ट बेंगलुरु शुरू किया था। उन्होंने बताया कि समूह ने मिलकर कई सड़कों के गड्ढे ठीक किए, लेकिन पैसे कम पड़ने पर उन्हें कर्ज लेना पड़ा।