सभापति ने कहा, "यदि इस समस्या का समाधान पहले कर लिया गया होता, तो शायद हमें इस प्रकार के मुद्दों का सामना नहीं करना पड़ता। नेता सदन यहां उपस्थित नहीं हैं। आप सभी को स्मरण होगा कि यदि वह तंत्र, जिसे इस सदन द्वारा लगभग सर्वसम्मति से पारित किया गया था, राज्यसभा में केवल एक अनुपस्थित सदस्य को छोड़कर कोई असहमति नहीं थी। सभी राजनीतिक दल सरकार की इस पहल में एकजुट हुए थे। मैं यह जानना चाहता हूं कि उस ऐतिहासिक विधेयक की वर्तमान स्थिति क्या है, जिसे भारतीय संसद ने पारित किया, 16 राज्यों की विधानसभाओं द्वारा अनुमोदित किया गया और माननीय राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 111 के तहत हस्ताक्षरित किया गया।"