लोकसभा चुनाव में NDA को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज देर शाम भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका भाजपा के बड़े नेताओं ने स्वागत किया। अपने धन्यवाद भारत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जनसभा का संबोधन महाप्रभु जगन्नाथ के जय घोष के साथ किया। अपनी जनसभा में प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चुनाव प्रक्रिया में लगे मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के चुनाव आयोग को विश्व की सबसे बड़े चुनाव को आयोजित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।