महासचिव ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत अपने विचारों को प्रकट करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा 150 से 200 किलोग्राम की है।