
सुदीप बंद्योपाध्याय, ममता बनर्जी और सायोनी घोष। (फोटो- IANS)
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में हलचल तेज है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के घर हुई अहम बैठक के बाद कई पुराने नेताओं को हटा दिया गया है, नए चेहरों को जगह मिली है।
टीएमसी के सीनियर सांसद कल्याण बनर्जी ने बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुलकर बताया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने क्या-क्या आदेश दिए हैं।
इस बैठक को कार्यसमिति की बैठक बताया गया। कल्याण बनर्जी ने बताया कि सूखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी वजह से दो अहम जगहें खाली हो गईं। उसे भरने को लेकर बातचीत हुई। पार्टी अब इन पदों पर नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है।
कल्याण बनर्जी ने साफ कहा कि ये बदलाव संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी थे। उन्होंने बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय, माला रॉय और एक अन्य नेता, जो दूसरी तरफ चले गए और अलग ब्लॉक बनाने की कोशिश में लगे थे, उन्हें कार्यसमिति से हटा दिया गया है।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी के अंदर से ही ये संकेत मिल रहे हैं कि जो लोग संगठन की एकजुटता के खिलाफ काम करेंगे, उनके साथ सख्ती बरती जाएगी। TMC अब साफ तौर पर कह रही है कि बागी रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस बैठक में सौगत रॉय और ज्योतिप्रिय मल्लिक को कार्यसमिति में शामिल कर लिया गया है। ये बदलाव पार्टी में नई ऊर्जा लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
उधर, कोलकाता उत्तर जिले के अध्यक्ष पद पर सुदीप बंद्योपाध्याय की जगह अब कुनाल घोष को लाया गया है। वहीं, युवा कांग्रेस की कमान भी बदली गई है। सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा 4000 EVM मशीनें जलाए जाने के मुद्दे पर हुई। कल्याण बनर्जी ने इसे बहुत गंभीर मामला बताया और कहा कि पार्टी इस पर आगे और जोरदार तरीके से उठाएगी। उन्होंने कहा- 4000 EVM जलाना कोई छोटी बात नहीं है, हम इसे आगे ले जाएंगे।
Published on:
13 Jun 2026 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
