18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC में बिखराव पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा- ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाली ममता की पार्टी ही बिखर गई’

TMC controversy: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह विवाद के बीच कांग्रेस, बीजेपी और ममता बनर्जी गुट आमने-सामने हैं। नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने ममता की पार्टी को लेकर जोरदार हमला बोला है।
2 min read
Google source verification
TMC controversy

पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो-IANS)

Nandigram By-Election: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी चालू है। राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों की पार्टियों की चिंता करने से पहले अपनी स्थिति देखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के बारे में सुना करते थे। ममता उनका समर्थन करती थीं। आज ममता की खुद की पार्टी टुकड़ों में बिखर चुकी है।

अग्निमित्रा पॉल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के पार्टियां तोड़ने के आरोप पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों की पार्टियों की चिंता करने से पहले अपनी पार्टी को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1947 में आजादी के समय कांग्रेस की स्थिति की तुलना राहुल गांधी के कमान संभालने के बाद की स्थिति से करनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से दूसरी पार्टियों की आलोचना करने से पहले खुद की पार्टी में झांकने को कहा।

TMC को देखकर लोग भी भ्रमित हैं

पॉल ने कहा कि TMC के कुछ सदस्य NCP में चले गए हैं। उनके मुताबिक, ये नेता कहते हैं कि पहले उनमें अपनी बात रखने की हिम्मत या मंच नहीं था, लेकिन अब वे अपनी बात रख रहे हैं और असली गवर्नेंस कैसे काम करती है यह देख रहे हैं। इसी बीच ममता बनर्जी गुट की नंदीग्राम उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने पर पॉल ने कहा कि पार्टी प्रभावी रूप से खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि लोग भी भ्रमित हैं कि TMC कहां है और पार्टी कई हिस्सों में बिखर गई है।

TMC का नाम और चिन्ह का बवाल क्या है?

TMC के दो गुटों में बटने के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने एक अंतरिम आदेश में दोनों गुटों को ‘All India Trinamool Congress’ नाम और ‘Flowers & Grass’ यानी फूल-घास वाले आरक्षित चिन्ह के इस्तेमाल से रोक दिया था। यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 324 और चुनाव चिन्ह आदेश, 1968 के पैराग्राफ 15 के तहत दिया गया था।