
Cash for Query Case
मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस केस में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी नेता से जवाब मांगा है। TMC के सीनियर नेता और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि महुआ मोइत्रा से पार्टी ने इस पूरे मामले को पर जवाब देने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जल्द से जल्द इस प्रकरण में कोई उचित कदम उठाएगी।
सवाल के बदले रिश्वत लेने का आरोप
बीते सप्ताह भाजपा लोकसभा सांसद निशिकांत दूबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा था कि टीएमसी सांसद और बिजेनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के बीच अडानी के खिलाफ संसद में प्रश्न पूछने के बदले रिश्वत का लेन देन हुआ है। उन्होंने महुआ मोइत्रा को तत्काल प्रभाव से संदन से निलंबित किए जाने की मांग की थी। निशिकांत ने अपने पत्र में 50 से ज्यादा बिजनेसमैन से लिंक की बात कही थी।
Updated on:
22 Oct 2023, 4:23 PM IST
Published on:
22 Oct 2023, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.