LPG गैस के दाम में बड़ी कटौती, संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन...देश की वो बड़ी खबरें आज जिन पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्लीPublished: Jun 01, 2023 07:50:55 am
Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।


खाप पंचायत और संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन आज
Today's Events in India-World 1 June 2023 : आज गुरुवार 1 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आज कोर्ट में होगी सुनवाई। पहलवान बनाम बृजभूषण : मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत और संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन आज। जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर। मित शाह आज इंफाल में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। 1 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में -