24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘मतदाताओं की रक्षा के लिए हमारी यह करो या मरो की लड़ाई’, केसी वेणुगोपाल का मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

‘मतदाताओं की रक्षा के लिए हमारी यह करो या मरो की लड़ाई’, केसी वेणुगोपाल का मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि 'INDIA' गठबंधन वोटरों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भारतीय लोकतंत्र में 'अराजकता' फैलाने का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Oct 2026, 2:12 PM IST

KC Venugopal

KC Venugopal (Photo-IANS)

KC Venugopal INDIA bloc protest : नई दिल्ली। देश में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूचियों से जुड़े विवाद पर विपक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि 'INDIA' गठबंधन वोटरों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भारतीय लोकतंत्र में 'अराजकता' फैलाने का आरोप लगाया।

वेणुगोपाल ने कहा कि अराजकता कौन फैला रहा है? भाजपा, अमित शाह, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र में अराजकता पैदा कर रहे हैं। ये लोग लोकतंत्र को नष्ट करने वाले हैं। हम लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए खड़े हैं। देश के आम लोगों और मतदाताओं के अधिकारों को बचाने के लिए यह हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का एक ही सीधा मकसद है आम आदमी के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना। उन्होंने कहा कि वे जो चाहे करें, हमारा उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा

वेणुगोपाल ने बताया कि 'INDIA' गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने बताया कि हमने राष्ट्रपति भवन को पहला पत्र 2 अक्टूबर को भेजा था। इसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय से प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नामों की सूची मांगी गई थी। हमने 5 अक्टूबर को सभी घटक दलों के शीर्ष नेताओं के नामों के साथ दोबारा पत्र भेज दिया है।

वेणुगोपाल ने बताया कि गठबंधन ने 7, 8 या 9 अक्टूबर में से किसी एक दिन का समय मांगा था। उन्होंने कहा कि आज 8 तारीख है और हम कल (शुक्रवार) तक राष्ट्रपति भवन के जवाब का इंतजार करेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच लगातार दूसरे दिन दोपहर के भोजन पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक के बाद विपक्षी नेताओं के राजघाट जाने की संभावना है।