केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आज जमीन कम पड़ गई है, लोगों के लिए पीने का पानी कम पड़ रहा है। बढ़ती हुई जनसंख्या एक चुनौती है। इसलिए जैसे चीन ने जनसंख्या को रोकने के लिए कानून बनाया, वैसे ही हमें भी इसकी जरूरत है। हमें ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए, जिसे नहीं मानने वाले नागरिकों के मतदान का अधिकार खत्म कर देना चाहिए और सरकारी सुविधा से वंचित कर देना चाहिए।