बेंगलुरु में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के निदेशक राजा राजन ने भविष्य के मिशनों (गगनयान, चंद्रयान 4) पर कहा, "हम लोग ट्रैक पर हैं और काफी टेस्टिंग की जा रही है। हम चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। अब अगला कदम ये है कि चांद से कुछ सैंपल लाए जाएं और उन पर प्रयोग किए जाएं। इससे ये भी साबित होगा कि हम चांद पर जा सकते हैं, अपनी गति कम कर सकते हैं और फिर चांद से वापस भी आ सकते हैं। तो यह कुछ नमूनों से साबित हुआ है कि कैसे आगे बढ़ा जाए और कैसे वापस आया जाए, पूरी तकनीक यही है। हम समय पर काम कर रहे हैं और सभी चीजों को अंतिम रूप देने वाले हैं। हम जिस बारे में बात कर रहे हैं वह एक नया लॉन्च पैड है।"