Bihar News: बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो निजी बैंक मैनेजर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डाक बंगला के रहने वाले आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवकों में वैशाली जिले के रहने वाले राहुल कुमार और धनबाद निवासी निरंजन सिंह हैं। सभी एक ही बैंक में एक साथ काम करते थे।