बता दें कि जापान साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम पहली अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक जापान आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की 2 बालिकायें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरिया, प्रयागराज की कुमारी संध्या सरोज और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सदवा चंद्रिका, प्रतापगढ़ कुमारी रिया पटेल का चयन हुआ है। 10 नवम्बर से 16 नवंबर के बीच होने वाले सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम में हिस्सा लेने का इन्हें मौका मिला है।