एकनाथ शिंदे बना सकते हैं अपना अलग गुटमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच अब बड़ी खबर मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे अपने गुट को असली शिवसेना (Shinde Faction may become real Shiv Sena) बता सकते हैं। माना जा रहा है कि एकनाथ राज्यपाल को पत्र सौंपेंगे। इस पत्र में सभी समर्थक विधायकों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे की मदद से बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष अपना बनवाएगी और इसके बाद उद्धव ठाकरे का इस्तीफा मांगा जाएगा, नहीं तो उनसे विश्वास मत साबित करने की मांग की जाएगी। बीजेपी का दावा कि यदि विश्वासमत (Confidence vote) साबित करने की नौबत आती है तो कांग्रेस और एनसीपी के भी कुछ विधायक ठाकरे के विरोध में मतदान करेंगे।