31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीजेपी से संबंध, बचाने के लिए किए गए फोन: अशोक गहलोत

उदयपुर हत्याकांड में अब सीधे मुख्यमंत्री गहलोत ने ही भाजपा पर जबर्दस्त हमला बोला है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों से भाजपा नेताओं से संबंध हैं। भाजपा नेता साफ करें ये आरोप किसकी गोद में बैठे हैं। बता दें, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें उदयपुर सांसद और भाजपा राजस्थान के एक शीर्ष नेता माने जाने वाले गुलाब चंद कटारिया उदयपुर हत्याकांड के एक आरोपी के साथ देखे जा सकते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Swatantra K Jain

•

Updated: 12 Jul 2022, 12:13 PM IST

CM Ashok gehlot on ERCP

ashok gehlot

उदयपुर हत्याकांड को लेकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के अभियुक्त के उनकी पार्टी के साथ संबंध होने के आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। गहलोत ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के बीजेपी (BJP) नेताओं के साथ कथित संबंधों की मीडिया रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए मंगलवार (Tuesday) को संवाददाताओं से कहा कि, ‘‘हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के किनसे संबंध हैं। उसके भाजपा (BJP connection with Udaipur Accused) के साथ किस रूप में और किस स्तर के संबंध रहे हैं, सबको यह मालूम है।''

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी से तंग था मकान मालिक

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाल में खबर आई कि इस कांड का मुख्य अभियुक्त जिस किराये के कमरे में रहता था, उसके मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह (आरोपी) उसे तंग करता है। गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि मकान मालिक ने शिकायत की थी कि ‘‘पता नहीं कौन-कौन लोग मेरे (मकान मालिक के) घर पर आते हैं… धमकाते हैं और वे किराया नहीं दे रहे हैं।''

थाने में भाजपा नेताओं के फोन

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से पहले ही बीजेपी नेताओं ने थाने में फोन कर दिया था कि वह (आरोपी) उनका कार्यकर्ता है, इसलिए उसे तंग न किया जाए।

दुनिया जान चुकी है भाजपा नेताओं का सच

गहलोत ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बीजेपी नेताओं को इन आरोपों पर अपना जवाब देना चाहिए और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘… जिस व्यक्ति ने इतना जघन्य अपराध किया है, वह किन लोगों की गोद में बैठा हुआ था… उसके किन लोगों के साथ संबंध थे, यह बात जगजाहिर हो चुकी है।''

उदयपुर हत्याकांड में सात लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर उदयपुर में 28 जून को कन्हैयालाल की उसकी दुकान में दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को घटना के कुछ घंटों बाद पकड़ लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वर्तमान में सभी सातों आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में हैं।

बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थीं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी की प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित कुछ बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आरोपी (रियाज) बीजेपी का कार्यकर्ता है। बीजेपी इस आरोप का खंडन कर चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय