31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्‍द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का दावा देश में इतने दिनों के अंदर लागू हो जाएगा नागर‍िकता संशोधन अध‍िन‍ियम, जानिए क्या है CAA

CAA news: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने काकद्वीप में एक जनसभा के दौरान भाषण कहा कि मैं से ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले 7 दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 29 Jan 2024, 12:03 PM IST

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

CAA news: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का नया बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि यह कानून देशभर में कब से लागू हो रहा है। केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि देश में अगले एक सप्ताह में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू हो जाएगा। उन्होंने काकद्वीप में एक जनसभा के दौरान भाषण कहा कि मैं से ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले 7 दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू होगा।

क्या है नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) ?

भाजपा सरकार यह कानून लेकर आई थी। सीएए कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर मुस्लिमों (हिंदू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाई) को भारत की नागरिकता दी जाएगी। दिसंबर 2019 में यह कानून संसद से पास किया गया था। संसद से पास होने के बाद इस कानून को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। हालांकि, इसके बाद कानून के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली के शाहीन बाग समेत कुछ और इलाकों में कई महीनों तक इसे लेकर धरना प्रदर्शन चला था।

क्या है सीएए का उद्देश्य

सीएए कानून का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान,और बांग्लादेश सहित पड़ोसी तीन देशों के 6 समुदायों को फास्ट ट्रैक नागरिकता प्रदान करना है। सीएए कानून को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसे लागू करने के नियमों को अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया है।

अम‍ित शाह ने दिया था ये बयान

कोलकाता के प्रतिष्ठित एस्प्लेनेड में एक बड़ी रैली के दौरान अमित शाह ने घुसपैठ, राजनीतिक हिंसा, और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर ममता बनर्जी के खिलाफ तीखे हमले किए थे। साथ ही बंगाल के लोगों से उनकी सरकार को हटाने और 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें:‘अंबेडकर नहीं, नेहरू का संविधान में अधिक योगदान’- सुधींद्र कुलकर्णी, BJP ने कहा दलित विरोधी सोच