उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने सीएसई 2021 के लिए अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी करते हुए पंजीकरण शुरू किया था और आखिरी तारीख 24 मार्च थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की गयी थी, जिसके नतीजों की घोषणा 29 अक्टूबर को की गई। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणाम 17 मई को जारी हुए। इसके बाद इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किए गए।