Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) को लॉन्च करके लाखों यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। मोदी सरकार (Modi Govt) ने पिछले पांच वर्षों में देशभर में लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं, जिनसे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि कम कीमत पर हर सुविधा मिलती हैं। भारतीय रेलवे ने बताया कि अब अगले महीने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है और यह लंबे रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्री आराम से लेट कर सफर कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सिंकदराबाद से मुंबई (Secunderabad Mumbai Sleeper Vande Bharat) रूट पर चलाई जा सकती है।