30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat Sleeper Train: जल्द आ रही है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई डेट, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Vande Bharat Sleeper Train: ट्रेन से यात्रा करने वाले के लिए रेलवे की ओर बड़ी सौगात मिलने वाली है। भारतीय रेलवे की संचालित हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन चेयरकार के साथ अब जल्द स्लीपर कोच में मुहैया कराई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले साल मार्च में रेलवे वंदे भारत के ट्रेनों में स्लीपर वेरिएंट भी शुरू करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Jun 2023, 3:56 PM IST

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए भारतीय रेलवे लगातार सुविधाजनक और आरामदायक बना रहे है। भारत में बीते कुछ महीनों से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई रूटों पर चलाई जा रही है। साल 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस की 200 ट्रेनों के चलाने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रेन यात्रियों को रेलवे की ओर बड़ी सौगात मिलने वाली है। जी हां, भारतीय रेलवे की संचालित हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन चेयरकार के साथ-साथ अब स्लीपर कोच में मुहैया कराई जाएगी। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते है पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कब शुरू होगी और इसमें क्या क्या सुविधाएं मिलेगी।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई डेट

देश में जल्द ही लंबी दूरी के रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। इसका पहला बैच अगले साल शुरू होगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि द इंटीग्रल कोच फैक्ट्री आईसीएफ चेन्नई स्लीपर वैरिएंट वंदे भारत ट्रेनों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजाइन तैयार कर रही है। पहली कुछ ट्रेनें मार्च 2024 तक तैयार हो जाएंगी।

लंबी दूरी में रातभर के सफर में होगी आसानी

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में करीब 22 वंदे भारत ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार तैयार की जा रही है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों से लंबी दूरी के यात्रियों को रात भर के सफर में आसानी होगी।

यात्रियों को मिलेगी ये फैसिलिटी

स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों से ओवरनाइट यात्रा और लंबे रूट पर ट्रेवल की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को स्लीपर क्लास कोच से लैस वंदे भारत 3.0 ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसमें पैसेंजर को अपडेट रखने के लिए एलईडी स्क्रीन भी होगा। इसके साथ सेफ्टी, सहज और आरामदायक सफर बनाने के लिए इस ट्रेन में ऑटोमैटिक फायर सेंसर, जीपीएस सिस्टम सहित बाकी सुविधाएं होंगी। देश में अभी चल रही वंदे भारत ट्रेनों में चेयरकार कोच हैं और ये शताब्दी के रूट पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत का हुआ ट्रायल रन, पहली बार पटना से रांची के लिए की गई रवाना

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग