5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को बांधकर पीटा, एक की मौत

Bihar: बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेगूसराय

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 6 Sep 2024, 4:34 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के हाथ-पैर बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामला जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया था। उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

बकरी चोरी करते हुए पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में शुक्रवार सुबह दो लोग कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। जब दोनों युवक गांव से बकरी चुराने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर दोनों युवक पुलिया के पास टकराकर गिर गए और घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर गांव ले आए।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

जांच के लिए विशेष टीम का गठन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर के पश्चिमी गांव निवासी मोहित कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि भागने के चलते बाइक दुर्घटना में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की थी, इसी कारण एक व्यक्ति की जान गई है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ BJP ने गैंगस्टर की पत्नी को दिया विधायकी का टिकट, बोली- मैं ही जीतूंगी