31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी हिंसा का तांडव जारी, तीन लोगों की मौत, ASP को लगी गोली

West Bengal Post poll violence: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मतगणना के बाद भी हिंसा का तांडव जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले में आईएसएफ और पुलिस के बीच संघर्ष में दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। जबकि रायदिघी में एक टीएसमी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Jul 2023, 11:54 AM IST

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बाद जमकर हिंसा

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बाद जमकर हिंसा

West Bengal Post poll violence: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में पंचायत चुनाव मतगणना के बाद भी हिंसा का तांडव जारी है। चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा की आग में बंगाल फिर से जलने लगा है। दक्षिण 24 परगना एक बार फिर बमबारी और गोलीबारी से थर्रा उठा है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में आईएसएफ और पुलिस के बीच संघर्ष में दो आईएसएफ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। वहीं रायदिघी में एक टीएसमी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हालात, इतने खराब हैं कि उपद्रवियों की गोली का शिकार खुद एडिशनल एसपी बन गए हैं।

ASP को लगी गोली

पुलिस के मुताबिक एक खास राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने उन पर हमला किया। बम और गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। आंसू गैस के गोले छोड़े जाते हैं। लेकिन स्थिति नहीं बदली है। जवाब दिया कि पुलिस ने फायरिंग कर दी। उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हसन अली नाम के छब्बीस वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। हिंसा के दौरान हाथ में गोली लागने से एडिशनल एसपी घायल हो गए।