Bihar News: बिहार के सियासी गिलयारों में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पर सभी पार्टियों की नजर टिकी पड़ी है। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इसमें नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसी के चलते जीतन राम मांझी का एक बड़ा बयान सामने आया है।